फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत नाजुक

विज्ञापन
भीटी के पास नीलगाय से टकराने से घायल युवक। संवाद
विज्ञापन
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर भीटी देह माफी गांव के पास बृहस्पतिवार रात लगभग आठ बजे नीलगाय से बाइक सवार दो युवक टकरा गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


संदीपनघाट थाना क्षेत्र के चंदवारी निवासी भोले (27) पुत्र संतोष व साथी विजय (22) पुत्र चंदन किसी काम से मूरतगंज से प्रयागराज की ओर जा रहे थे।
एसपीएमआईटी कॉलेज भीटी के पास नीलगाय अचानक सड़क पर आ गई और बाइक सवार युवक उससे टकरा गए। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर संदीपनघाट थाना प्रभारी नागेंद्र नागर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज भेजा। इनमें से एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें