फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में गंगा में डूब गए दो युवक

Sat, 01 Jun 2019 01:04 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
भरवारी/मूरतगंज। कोखराज के संदीपन घाट पर स्नान करने गए बहराइच व मऊ के दो सेल्समैन शुक्रवार सुबह गंगा में समा गए। हालांकि दो गच गए। करीब चार घंटे बाद गोताखोरों ने शवों को बाहर निकाला। हादसे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मऊ जिले के मधुबन गांव निवासी उपेंद्र जायसवाल (27) और बहराइच जनपद के सीताजोर निवासी मुन्नान अली (26) पुत्र अच्छे, सद्दाम हुसैन (21) पुत्र जिब्राइल व आजमगढ़ के दीदारगंज निवासी ओम प्रकाश राजभर (23) पुत्र विजय भरवारी स्थित एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन थे। चारों यहां किराये के कमरे में रहते थे। शुक्रवार सुबह सभी गंगा नहाने के लिए संदीपन घाट गए थे। वहां स्नान के दौरान अचानक उपेंद्र का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समाने लगा। उसे बचाने में अन्य साथी भी डूबने लगे। सद्दाम व ओमप्रकाश तो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन उपेंद्र और मुन्नान काल के गाल में समा गए। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्य, सीओ रामवीर सिंह फोर्स और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने लगभग चार घंटे बाद शवों को बाहर निकाला। इसकी जानकारी पाकर पीड़ित परिजन कौशाम्बी के लिए रवाना हो चुके थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें