देशी बम और तमंचा के साथ दो युवक गिरफ्तार
चायल। एयरपोर्ट कोतवाली उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह रविवार रात दामूपुर मोड़ के समीप गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लखनपुर रेलवे लाइन के समीप दो युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख दोनों युवक मौके से भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों का नाम नूरैन और अकमल निवासी लखनपुर है। पकड़े गए युवकों के पास से चार देशी बम, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार दोनों युवक गोकशी करने की फिराक में थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय चालान भेज दिया। संवाद