चरवा के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक ने दो साल तक मनमानी की। युवती का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा देकर उसे भरमाया था। इन दो वर्षों में वह अक्सर उसके साथ मनमानी करता रहा।
आरोप लगाया कि इस बीच वह दो बार वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। शादी का दबाव बनाने पर टालमटोल करने लगा। अब वह शादी करने से इन्कार करते हुए कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
बृहस्पतिवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी।इंस्पेक्टर जगदीश कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से किया दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर एक युवक ने अपनी विधवा भाभी से दुष्कर्म किया। चरवा क्षेत्र की भुक्तभोगी महिला ने आरोप लगाया कि तीन साल पहले उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के कुछ दिन बाद उसका देवर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने लगा।
इस बीच गर्भवती होने पर जबरन दवा खिलाकर आरोपी देवर ने उसका गर्भपात करवा दिया। अब शादी का दबाव बनाने पर वह इन्कार कर रहा है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को थाने जाकर मामले की तहरीर दी। इंस्पेक्टर जगदीश कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।