फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: उप निबंधक सदर समेत 10 के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा

Fri, 23 Aug 2024 06:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के महमूदपुर मनौरी गांव के एक किसान की भूमिधरी का अभिलेखों में हेराफेरी करते हुए रजिस्ट्री करवा ली गई। इस पूरे खेल में उप निबंधक सदर प्रथम की भी मिलीभगत रही। एसडीएम के निर्देश व पीड़ित की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने उप निबंधक समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महमूदपुर मनौरी निवासी आनंद कुमार ने बताया कि सैयदसरावां में उसकी पैतृक संपत्ति है, जिस पर वह काबिज है। आरोप है कि मनौरी गांव के अश्वनी वर्मा, अनुज वर्मा, हिमांशू वर्मा, सचिन वर्मा ने उपनिबंधक कार्यालय प्रयागराज सदर चतुर्भुज कुमार पांडेय व रिकार्ड रूम प्रभारी एवं सहायक लिपिक, राजस्व निरीक्षक जगदेव चौरसिया सहायक कर्मचारी रमाकांत त्यागी की मदद से अभिलेखों में कूटरचित करते हुए भूमिधरी को अपने नाम फर्जी रजिस्ट्री करवा ली।
इतना ही नहीं भूमिधरी को सरकारी अभिलेखों में भी अपने नाम दर्ज करवा दिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में अफसरों से की। बुधवार रात पुलिस ने एसडीएम के निर्देश पर सभी 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

-
सर्पदंश से फतेहपुर के ग्रामीण की अस्पताल में मौत
फतेहपुर जिले के धाता थानांतर्गत बेलावां निवासी 55 वर्षीय शंभू शरण को बृहस्पतिवार सुबह किसी जहरीले सांप ने काट लिया था। इलाज के लिए परिजन उन्हें जिला अस्पताल मंझनपुर लाए। यहां इलाज के दौरान शंभू की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें