फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो महिलाओं की मौत, चार घायल

Wed, 20 May 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/बिसारा। कटरा नगर मोहल्ले में मंगलवार दोपहर दीवार ढहने से कमरूननिशा (55) की मौत हो गई। वहीं मलबे में दबने से तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो घायलों की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं तालाब किनारे मिट्टी खोद रही रामपुर सुहेला गांव की एक महिला की टीला ढहने से मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन


मंझनपुर के कटरा नगर मोहल्ला निवासी सना उल्ला मकान निर्माण के लिए पुरानी दीवार गिरवा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में पड़ोस की कमरूननिशा (55) पत्नी सब्बीर, सना उल्ला (52) पुत्र हाजी अता उल्ला, सलीम (40) पुत्र नवी उल्ला, पलक (10) पुत्री सलीम मलबे में दब गए। हादसे से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार पर तमाम लोग मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। कमरूननिशा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। लोगों ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने पलक और सलीम की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। उपजिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं सिराथू तहसील क्षेत्र के रामपुरसुहेला गांव की रहने वाली उर्मिला देवी (32) पत्नी अमर नाथ पड़ोसन सुखरानी (30) के साथ घर की पुताई के लिए तालाब से मिट्टी लेने गई थी। बताया जाता है कि दोनों खुरपी से मिट्टी खोद रही थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया। इसके नीचे दब र्गइं। शोर पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मलबे में महिलाओं को दबा देख होश उड़ गए। ये लोग मलबा हटाने में जुट गए। करीब आधे घंटे के बाद महिलाओं को बाहर निकाला। इनमें से उर्मिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि सुखरानी घायल थी। ग्रामीणों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी हो चुके है कई हादसे
* 09 अक्टूबर 2011, कौशाम्बी के डढ़ावल गांव में शर्मिला (17) की मौत। चार अन्य घायल।
* 05 जून 2013, करारी के बैशकांटी गांव में चंपा (50), रीता (18) की मौत।
* 16 अक्टूबर 2013, कौशाम्बी के कोसमखिराज गढ़वा में पुष्पा (30), रेनू (15) की मौत।
* 12 मई 2014 , कोखराज के फरीदपुर गांव में करन (40), बसंती (42) की मौत।
* 18 मई 2014, सरायअकिल में सिया देवी(50) की मौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें