फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिपाही अवनीश की हत्यारोपित 25 हजार की इनामियां दो महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को सिपाही अवनीश दुबे के हत्यारोपी बकरा चोर गिरोह में शामिल 25 हजार की इनामियां दो महिला बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी किए गए 40 भेड़ भी बरामद करने का दावा किया है। लिखापढ़ी के बाद आरोपी महिलाओं को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रायअकिल कोतवाली के बजहा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह के पशुशाला से 29 जनवरी की भोर बकरा चोरी कर भाग रहे बोलेरो वाहन का पीछा करने के दौरान सिपाही अवनीश दुबे को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया था।
हत्यारोपी चोरों की पहचान कर पुलिस ने पांच फरवरी को मुठभेड़ में मुख्य आरोपी शंकरगढ़-प्रयागराज के राजेश केसरवानी उर्फ नत्थू को गिरफ्तार किया था। बुधवार को दूसरे आरोपी चित्रकूट जिले के हरदीकला कोतवाली के बरगढ़ गांव निवासी जिन्नत उर्फ जन्नत को नंदा का पुरवा यमुना नदी के किनारे से पकड़ा।
विज्ञापन

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने में उनकी पत्नियां उनका साथ देतीं थी। इसका खुलासा होने पर एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने आरोपी महिलाओं पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
संदीपनघाट कोतवाली एसओ भुवनेश चौबे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को जिन्नत की पत्नी गौसिया और फरार आरोपी छोटू की पत्नी राधा को चित्रकूट के हरदीकला गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने हरदीकला गांव से 40 भेड़ों को भी बरामद करने का दावा किया है। थाने लाकर दोनों का न्यायालय चालान कर दिया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पति का साथ देने में गौसिया और राधा बनीं इनामियां बदमाश

चायल। पकड़ी गई गौसिया और राधा पतिव्रत धर्म निभाने में इनामियां बदमाश बन गईं। आरोप है कि मवेशी चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस से बचाने के लिए दोनों महिलाएं वाहन में अपने पतियों के साथ चलतीं थी। पुलिस को शक न हो और लगे कि वाहन से कोई परिवार गुजर रहा है। इसके अलावा चुराए गए मवेशियों को गांव के समीप की पहाड़ियों में छिपाकर उन्हें चारा-पानी व देखभाल की जिम्मेदारी यही दोनों महिलाएं संभालतीं थी। पुलिस के मुताबिक इस बात का खुलासा मुठभेड़ में घायल हत्यारोपी राजेश उर्फ नत्थू और जन्नत ने पूछताछ के दौरान बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें