फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एसडीएम के सामने फरियादी ने की आत्मदाह की कोशिश

Fri, 09 Feb 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
निंदूरा गांव के रग्घु व करन को हिरासत में लेती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सिराथू तहसील में बृहस्पतिवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब पट्टे की भूमि विवाद से परेशान एक फरियादी रग्घु एसडीएम के सामने अपने शरीर पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने लगा। एसडीएम ने पुलिस बुला ली। वह आग लगाकर आत्मदाह करता, इससे पहले पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सिराथू तहसील के निंदूरा निवासी करन व रग्घु पटेल सगे भाई हैं। करन के परिवार का पिछले कई साल से पड़ोसी से भूमि विवाद चल रहा है। सामूहिक पट्टे की भूमि का मामला अदालत में विचाराधीन है। रग्घु के मुताबिक अदालत ने विवादित भूमि पर दोनों पक्ष को निर्माण नहीं करने और यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दे रखा है। इसके बाद भी विपक्षी दबंगई दिखाते हुए विवादित जमीन पर निर्माण करा रहे हैं।
रग्घू का आरोप है कि हफ्ते भर से वह शिकायत लेकर तहसील प्रशासन व थाना- पुलिस के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर रग्घु बृहस्पतिवार को हाथ में डीजल भरी बोतल लेकर तहसील पहुंचा।
विज्ञापन

एसडीएम के सामने खुद पर डीजल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास करने लगा। इस घटना से एसडीएम दफ्तर में अफरातफरी मच गई। एसडीएम की सूचना के बाद पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने रग्घु को हिरासत में ले लिया।
-कार्यालय में जनता दर्शन कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति बोतल में डीजल लेकर आया और अपने शरीर पर डाल लिया। फौरन उसे पुलिस कस्टडी में दे दिया गया। प्रकरण की जांच में पाया गया कि शिकायतकर्ता व आरोपी पक्ष को एक ही आराजी में सामूहिक रूप से पट्टा दिया गया था। सभी अपनी-अपनी जगह काबिज भी हैं। आरोपी पक्ष अपनी भूमि पर निर्माण करा रहा है। इसमें से खुद को पीड़ित बताने वाले करन व रग्घु रास्ता चाहते हैं। जो, राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट के आधार पर गलत प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन

महेंद्र श्रीवास्तव,एसडीएम सिराथू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें