फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का नशा : साहब, जेल भेज दो पर रहूंगी प्रेमी के ही साथ, युवक के साथ भागी नाबालिग प्रेमिका कोतवाल से बोली

Fri, 23 Jun 2023 05:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

युवती के घरवाले भी अब उसे अपनाना नहीं चाहते है। प्रेमी व उसके घरवाले उसे अपनाना तो चाहते हैं लेकिन लड़की की उम्र कम होने के कारण कानूनी अ़ड़चन आ रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष रजनीकांत राजपूत का कहना है किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके बाद उसका कोर्ट में बयान कराया जाएगा। अदालत के आदेश के क्रम में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
lovers - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी संग भागी नाबालिग ने कोतवाली पुलिस से दो टूक कहा कि चाहे उसे जेल भेज दो, लेकिन रहूंगी प्रेमी के ही साथ। उधर, पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर प्रेमी सहित परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, इससे पहले ही प्रेमी-प्रेमिका खुद ही कोतवाली पहुंचे और अपनी बेगुनाही का सुबूत देकर साथ रहने की जिद करने लगे।

पइंसा कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को 20 जून की दोपहर हेमराज ने परिवार के पांच सदस्यों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। तहरीर पड़ने के अगले ही दिन प्रेमी-प्रेमिका पइंसा कोतवाली पहुंचे। दोनों ने अपनी बेगुनाही का सुबूत देते हुए बताया कि वह अपनी मर्जी से गए हैं और शादी करना चाहते हैं। इसके बाद भी पुलिस ने आननफानन मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो युवती के घरवाले भी अब उसे अपनाना नहीं चाहते है। प्रेमी व उसके घरवाले उसे अपनाना तो चाहते हैं लेकिन लड़की की उम्र कम होने के कारण कानूनी अ़ड़चन आ रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष रजनीकांत राजपूत का कहना है किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके बाद उसका कोर्ट में बयान कराया जाएगा। अदालत के आदेश के क्रम में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें