फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आतिशबाजी स्थल पर आग से बचाव के लिए रखे दो पानी के टैंकर

Sat, 07 Nov 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अजुहा कस्बे का निरीक्षण करते अधिशासी अधिकारी संजय कुमार। स्रोत: नपं
विज्ञापन
दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान आग की घटनाओं से निपटने के लिए नगर पंचायत अजुहा ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने निर्धारित आतिशबाजी स्थल का निरीक्षण कर वहां पानी के दो टैंकर उपलब्ध कराए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि दीपावली के दौरान टैंकर मौके पर मौजूद रहें और अग्निशमन से जुड़े इंतजाम दुरुस्त रखें।
विज्ञापन

इसके बाद ईओ ने कर्मचारियों के साथ जीटी रोड और कस्बे का निरीक्षण किया। उन्होंने त्योहार के मद्देनजर विशेष सफाई अभियान चलाने, निर्बाध पेयजल आपूर्ति और समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि बाजार आने वाले लोगों और नगरवासियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान उन्होंने नागरिकों को जनगणना के प्रति जागरूक करते हुए सही और सटीक जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़ों से विकास योजनाओं के नियोजन में मदद मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें