फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो हजार पुलिसकर्मी और एक कंपनी पीएसी संभालेगी होली पर मोर्चा

Mon, 02 Mar 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुलिस कर्मियों की फाइल फोटो- मीडिया सेल
विज्ञापन
रंगों और उमंग का पर्व होली जिले में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। जनपद में करीब 2000 पुलिसकर्मियों के साथ एक कंपनी पीएसी तैनात की जाएगी और जिले को 39 सेक्टर में बांटकर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इसका उद्देश्य होली के अवसर पर हुड़दंग, अवैध शराब बिक्री और किसी भी प्रकार की अराजकता को रोकना और आमजन को सुरक्षित वातावरण में त्योहार मनाने का अवसर देना है।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पांच सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 290 पुरुष सब-इंस्पेक्टर, 280 हेड कांस्टेबल, 950 कांस्टेबल और 400 स्क्रूट पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। महिला सुरक्षा के मद्देनजर 10 महिला सब-इंस्पेक्टर और 200 महिला कांस्टेबल भी तैनात रहेंगी।

59 संवेदनशील जगहों पर रहेगी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

जिले में 1082 होलिका दहन स्थलों को चिह्नित किया गया है, जबकि होली जुलूस के 17 प्रमुख स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 59 संवेदनशील स्थानों को विशेष श्रेणी में रखते हुए वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इन स्थानों पर 112 सेवा और ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन


प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
होली को लेकर जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल की तैनाती होगी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। किसी भी प्रकार की अराजकता या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें