फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्र सड़क हादसे में घायल, टूटा पैर

Mon, 09 Mar 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं की सामाजिक विज्ञान की बोर्ड परीक्षा देकर वापस लौट रहे दो छात्र शनिवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। जीटी रोड पर तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक ने साइकिल सवार दो छात्रों को पीछे से टक्कर मारते हुए उनके पैर से गुजर गई। हादसे में दोनों छात्रों के दाहिने पैर की हड्डियां टूट गईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव निवासी राममिलन कुशवाहा ने बताया कि उनका बेटा यस कुशवाहा मधु वाचस्पति स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। शनिवार को वह अपने साथी अंकित कुशवाहा के साथ केंद्रीय विद्यालय मनौरी में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहा था।
इसी बीच उड़ान कंपनी के सामने जीटी रोड पर प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों छात्र सड़क पर गिर गए और मैजिक का पहिया उनके दाहिने पैर पर चढ़ गया। इससे दोनों के पैरों की हड्डियां टूट गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। थानाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह ने बताया कि आरोपी चालक राजेश, निवासी ढोली सैमरहा थाना उतरांव, प्रयागराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें