फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
Two smugglers arrested with 50 kg of cannabis - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
50 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

कार से मथुरा बेचने जा रहे थे, पुलिस ने समदा के समीप पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सदर कोतवाली पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात कादीपुर के समीप से कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर करीब 50 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया। गांजा उड़ीसा से लाकर बेचने के लिए मथुरा ले जाया जा रहा था। तस्करों के पास से एक तमंचा व दो कारतूस मिले।
विज्ञापन

मंगलवार को सदर कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर मंझनपुर उदवीर सिंह को खबर मिली कि एक कार से दो लोग गांजा ला रहे हैं। इस पर उन्होंने जानकारी एसओजी प्रभारी विजय कुमार यादव को दी। सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी कादीपुर के समीप ससुर खदेरी नदी के पुल के पास जम गई। रात को जैसे ही कार आती दिखाई दी, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए कार सवारों की पहचान बलिया जिले के बांसडीह निवासी नौशाद अंसारी पुत्र हासिर अंसारी व बिहार प्रांत के बक्सर जिला अंतर्गत राजपुर निवासी सुजीत सिंह पुत्र रामकुशल सिंह के रूप में हुई। दोनों के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लेकर बेचने के लिए मथुरा जा रहे थे। एक किलो गांजा की कीमत करीब छह हजार रुपये आंकी गई। तस्करों की गिरफ्तारी में एसओजी के एसआई हनुमान प्रताप, सिपाही सुरेंद्र सिंह, जीतेंद्र सिंह, मनोज मौर्या, विजय सिंह, जियाउददीन, सरताज के अलावा सदर कोतवाली के एसआई भवानी सिंह, शैलेंद्र कुमार, बलराम सिंह, एचसीपी सुरेंद्र मिश्रा, सिपाही अतुल कुमार, अमित यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें