फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Wed, 25 Feb 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के समशाबाद में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार को मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने गांव के चौकीदार की तहरीर पर दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक समशाबाद निवासी अर्जुन गांव के चौकीदार हैं। उन्होंने बताया कि गांव के राजेश यादव पुत्र स्व. जयराम यादव और मैकन यादव पुत्र कंधई यादव के परिवार के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे मैकन यादव का पुत्र कुलदीप यादव मकान निर्माण कराने लगा।
इसी बत को लेकर राजेश यादव की पत्नी रीशा देवी ने विरोध शुरू कर दिया और बहस के बाद मारपीट होने लगी। मारपीट में एक पक्ष से रीशा देवी, लवलेश यादव, राजेश यादव व शांति देवी और दूसरे पक्ष से कुलदीप यादव, संदीप यादव और मैकन यादव आपस में लड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें