फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटिया गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटिया गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

प्रधानपति व पुत्र समेत चार के खिलाफ दी गई तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कोटिया गांव में बुधवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान एक युवक को घेरकर गोली मार दी गई। सिर पर गोली लगने से घायल युवक को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके भाई ने प्रधानपति व पुत्र समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कोटिया निवासी कंधई व रामचंद्र ने तालाबी नंबर की भूमि पर कब्जा कर मकान बनवा लिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर करीब 15 दिन पहले तहसील प्रशासन ने इन्हें नोटिस भी दी है। अब दोनों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। चार रोज पहले भी झगड़ा हुआ था। तब पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की थी। बताया जाता है कि बुधवार सुबह दोनों पक्षों के लोगों में फिर से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। कंधई का कहना है कि इस दौरान रामचंद्र पक्ष से आए प्रधान पुत्र श्यामबाबू, प्रधान पति दिलसुख, कल्लू तथा रामचंद्र के बेटे शिवराज ने उसके बेटे राजेंद्र को घेर लिया और श्याम बाबू व कल्लू ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। सिर पर गोली लगते ही राजेंद्र खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल राजेन्द्र को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य लोगों को मामूली चोट लगी है। मामले में सरायअकिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें