फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो राजनीतिक दल छह साल से चुनाव से बाहर, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन कार्यालय ने जिले के दो राजनीतिक दलों को छह साल से कोई चुनाव न लड़ने पर नोटिस जारी किया है। दोनों पार्टियों को 21 अगस्त तक जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी प्रभाकर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग डमी राजनीतिक दलों पर कार्रवाई की तैयारी में है इसलिए लंबे समय से निष्क्रिय दलों की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया चला रहा है। जिले में पंजीकृत नेशनल पीस पार्टी सेक्यूलर रसूलपुर ब्यूर चायल और भारत क्रांति रक्षक पार्टी बरक्कतपुर ने छह वर्षों से कोई चुनाव नहीं लड़ा था। उन्होंने बताया कि दोनों दलों के अध्यक्ष और महासचिव से हलफनामे व जरूरी दस्तावेज के साथ जवाब मांगा है। साथ ही दो और तीन सितंबर को उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें