फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : ट्रैक्टर और पिकअप की भिड़ंत में जीजा-साले की मौत, मंझनपुर में हुआ हादसा

Sat, 14 Feb 2026 07:11 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

कौशाम्बी जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम के पास शनिवार की भोर में लगभग 5:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों रिश्ते में जीजा और साले थे।  
विज्ञापन
मंजूर अहमद और मोहम्मद मुस्तफा। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम के पास शनिवार की भोर में लगभग 5:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान मुस्तफा अहमद (45) पुत्र शौकत अली और मंजूर अहमद (35) पुत्र शाह मोहम्मद, निवासी मोहिउद्दीनपुर देवछार थाना सराय अकिल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों सुबह तड़के घर से सौरई बाजार जाने के लिए निकले थे। बताया गया कि वे मैजिक वाहन से जा रहे थे और पतौना पुल पार करने के बाद सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए नूर मोहम्मद पुत्र शान मोहम्मद निवासी सड़वा थाना सराय अकिल ने बताया कि हादसा लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ है। उन्होंने प्रशासन से दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मुस्तफा अहमद के छह बच्चे हैं। जिसमें चार लड़की  हैं। एक लड़की की शादी हो गई है, जबकि पांच बच्चे अविवाहित हैं। पत्नी अफसाना बेगम के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं मंजूर अहमद के दो बच्चे हैं। एक लड़का एक लड़की हैं। दोनों बच्चे नाबालिग हैं। पत्नी शबनम बेगम व बच्चों रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मुस्तफा अहमद और मंजूर अहमद दोनों जीजा साले के रिश्ते में थे। दूध और पशुओं की खरीद फरोख्त का व्यापार करके वह परिवार का भरण पोषण करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें