कड़ाधाम कोतवाली के रघुनाथपुर का मजरा मलाक पचंभा गांव में सोमवार को गाली देने के विरोध पर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में पांच लोग जख्मी हुए हैं। दोनों तरफ से मिली तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ क्राॅस केस दर्ज किया।
मलाक पचंभा निवासी दौलतराम की पत्नी सुधा देवी ने बताया कि सोमवार की शाम पशुओं को चारा देकर घर लौट रही थीं। जिस पर पड़ोसी शिवशंकर की पत्नी रीता मिली और तरबूज की फसल नष्ट करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगी। कहासुनी के बीच दोनों पक्ष से कई लोग आ गए और मारपीट करने लगे।
मारपीट में सुधा सहित बेटी राखी जख्मी हो गई। जबकि शिवशंकर, रीता व ससुर जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने बीचबचाव किया। दोनोें पक्ष ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुधा की तहरीर पर शिव शंकर, उसके बेटे प्रदीप, दिलीप और अरुण के अलावा दूसरे पक्ष से शिवशंकर की पत्नी रीता की तहरीर पर दौलतराम, शिवलोचन, सुधा व मिथिलेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।