फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रंजिश में दो पक्ष भिड़े तीन घायल, 11 के खिलाफ मुकदमा

Tue, 25 Jun 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चरवा थाना के रामनगर में पिटाई से जख्मी पिंटू। संवाद
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के रामनगर में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट व पथराव की घटना में तीन लोगों को गंभीर चोट आईं हैं। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रामनगर निवासी भैरव प्रसाद यादव के मुताबिक गांव के कंचन सिंह यादव से उनकी रंजिश चल रही है। आरोप है कि शनिवार सुबह उनका बेटा पिंटू यादव ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई करने जा रहा था।
इसी बीच गांव के कंचन सिंह यादव अपने बेटों, भाई और भतीजों के साथ पहुंचा व बेटे का रास्ता रोककर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर लाठी-डंडे से उसे पीटा गया। जबकि दूसरे पक्ष से कंचन सिंह का आरोप है कि उनका बेटा ओमप्रकाश घर के पास खड़ा था।
विज्ञापन

इतने में परिजनों के साथ पहुंचे भैरव प्रसाद ने ओमप्रकाश को लाठी-डंडे से पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई को भी पीटा गया। शोरगुल होने पर जुटे दोनों पक्ष के बीच मारपीट व पथराव हुआ।
दोनों पक्ष ने थाने पहुंच एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने भैरव प्रसाद की तहरीर पर एक पक्ष से गुलाब सिंह, कंचन यादव, ओमप्रकाश, गोलू व अरविंद, ननका व दूसरे पक्ष के कंचन सिंह यादव की तहरीर पर भैरव प्रसाद, पुरुषोत्तम यादव अंगू, हिमांशु, पुरुषोत्तम यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
घटना में जख्मी तीन लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें