फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अंतिम यात्रा में बिछड़े दो जीवन, परिजनों ने प्रयागराज में किया अंतिम संस्कार

Sun, 31 May 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ननमई मोड़ के पास हुए हादसे के दूसरे दिन रविवार को झारखंड के देवघर से पहुंचे परिजनों ने मृतक गणेश और मंजुला के शव प्राप्त किए। परिजनों ने दोनों के शवाें का प्रयागराज में अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं हादसे में घायल दो मासूम बच्चियों की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के सपतर निवासी गणेश का शव दिल्ली से एंबुलेंस के जरिये गांव ले जाया जा रहा था। शनिवार सुबह ननमई मोड़ के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रही डीसीएम से टकरा गई थी। हादसे में एंबुलेंस में मौजूद मंजुला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और प्रयागराज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
रविवार को गणेश के साले नितेश कुमार समेत अन्य परिजन कौशाम्बी पहुंचे। शहजादपुर चौकी में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गणेश का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल छह वर्षीय जाह्नवी और सात वर्षीय अंजलि को चिकित्सकों ने स्वस्थ होने पर जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी। हालांकि पहली पत्नी ललिता देवी और हरखू का उपचार अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें