सैनी कोतवाली के विजयीपुर गांव के एक युवक से प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठग लिए गए। अब रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विजयीपुर के कंधई पटेल ने आरोप लगाते हुए बताया कि तीन माह पूर्व कमंगलपुर गांव के एक व्यक्ति ने उसे कानपुर की निजी कंपनी में मैनेजर पद पर 25 हजार रुपये महीने की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए उससे किश्तों में दो लाख रुपये बतौर रिश्वत ले लिए। इसके बाद आरोपी उसे टरकाता रहा। रविवार को पीड़ित दी गई रकम वापस मांगने उसके घर पहुंचा तो जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया गया। इंसपेक्टर सैनी के मुताबिक तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।