फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डंपर की टक्कर से टूटे एचटी लाइन के दो खंभे

Tue, 24 Nov 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
शेरगढ़ गांव के पास टूटा एचटी लाइन का पोल। संवाद
विज्ञापन
सैता विद्युत उपकेंद्र के शेरगढ़ गांव के पास रविवार की रात मिट्टी लादकर जा रहे एक डंपर ने सड़क किनारे लगे हाईटेंशन (एचटी) लाइन के दो बिजली पोल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों खंभे टूटकर गिर गए। इससे शेरगढ़ समेत आसपास के आठ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सैता विद्युत उपकेंद्र से शेरगढ़, मूरतगंज, जीवनगंज, सर्वाकाजी, मितवापुर, बलिहावादेह, भीखमपुर और चंदवारी समेत आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। खंभे टूटने से इन गांवों में बिजली नहीं पहुंच पा रही है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सैता विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राजपत ने बताया कि डंपर की टक्कर से दो एचटी खंभे टूटे हैं। खंभे तोड़ने वाले डंपर के खिलाफ पुलिस से शिकायत की जाएगी। विभागीय कर्मचारी नए खंभे लगाने में जुटे हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें