फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रास्ते-नाली के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट, 13 घायल

Thu, 23 Oct 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
हथियाभीट गांव में लाठी डंडे से घायल लोग। स्रोत- पीड़ित
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के हथियाभीट गांव में मंगलवार रात रास्ते और नाली में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए इसमें 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने हस्तक्षेप कर झगड़े को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

चौकीदार संतलाल के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही एक पक्ष से रामबहादुर, रामलौटन, राजलाल, दिलीप व संगीता व दूसरे पक्ष से रामपाल, सुरेश, रमेश, छक्की, धर्मपाल, संजय, मंजय व महेंद्र के बीच रास्ते व नाली को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों से महिलाओं समेत 13 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर आई पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें