फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रंजिश में दो गुट भिड़े, मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के घना का पूरा गांव में बृहस्पतिवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग की गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। सिपाही की तहरीर पर 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी मो. तौफीक और मो. इमरान के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार रात रास्ते में ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इसी दौरान किसी ने असलहे से हवाई फायरिंग कर दी जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्ष काफी उग्र हो गए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के आरक्षी राजेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने तौफीक, वसीम, मोहम्मद शारून, इम्तियाज, अतीक, ननका, मोहम्मद इरफान, अप्पू उर्फ इश्तियाक, हारून, छोटका, दिलशाद, इस्लाम, निसार समेत 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फायरिंग की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें