फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: स्कूल जाने के लिए निकलीं आठवीं की दो छात्राएं लापता

विज्ञापन
मंदिर के पास मिली साइकिल व ड्रेस को चेक करती पुलिस। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
महेवाघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकली कक्षा आठ की दो छात्राएं लापता हो गईं। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। वहीं बैरमपुर-महेवाघाट मार्ग स्थित हरभजन बाबा मंदिर में पूजा-पाठ और साफ-सफाई के लिए पहुंचे पुजारी को मंदिर परिसर में एक साइकिल और स्कूली ड्रेस दिखाई पड़ी। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के विद्यालयों से संपर्क कर छात्राओं के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


जानकारी होने पर नजदीकी विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों उनके विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी मंदिर परिसर में मिली साइकिल और स्कूली ड्रेस से छात्राओं की पहचान की।
पुलिस की पूछताछ पर विद्यालय के आसपास दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि दोनों छात्राएं एक ही साइकिल से महेवाघाट की ओर जाती दिखाई दी थीं। पुलिस संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

दोनों छात्राओं के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं। ग्रामीण भी छात्राओं के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। छात्राओं की खोजबीन के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही दोनों छात्राओं को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अरुण कुमार शुक्ला, सीओ कौशाम्बी

मंदिर के पास मिली साइकिल व ड्रेस को चेक करती पुलिस। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें