फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार दो युवक घायल

Thu, 26 Mar 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भोला चौराहा के पास साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के डढइला गांव निवासी उमेश सिंह का पुत्र शिवशंकर सैनी थाना क्षेत्र के कोरियो गांव में अपनी बुआ के यहां आया था। बुधवार की दोपहर शिवशंकर अपने बुआ के बेटे सूर्या पुत्र रावेन्द्र प्रताप सिंह के साथ बाइक से देवीगंज बाजार जा रहा था। इसी दौरान भोला चौराहा के पास आगे जा रहे साइकिल सवार ने एकाएक साइकिल मोड़ दी, जिसे बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार शिवशंकर (22) व सूर्या (19) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में घायलों को सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें