अजुहा। कस्बा स्थित हनुमान मंदिर के समीप उल्टे दिशा में चल रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराकर सूचना पुलिस को दी गई।
फतेहपुर जनपद के खागा अंतर्गत सुजरही निवासी रामराज ने बताया कि वह अपने साथी शीतल प्रसाद निवासी पौली खागा के साथ शनिवार रात बाइक से बरात में शामिल होने के लिए अजुहा कस्बे के भौंतर में जा रहे थे। वह जैसे ही कस्बे के हनुमान मंदिर के समीप उल्टी दिशा से गुजर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी दोनों युवकों को राहगीरों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।