फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिला जेल में 2.44 करोड़ से बन रहे दो बैरक, 80 फीसदी काम पूरा

Mon, 22 Sep 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
निर्माणाधीन जिला जेल की बैरक। स्रोत- जेल प्रशासन - फोटो : गढ़ी गांव में खलिहान की भूमि से जेसीबी के माध्यम से हटाया जा रहा अतिक्रमण।
विज्ञापन
जिला जेल में बंदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन ने दो नए बैरक बनाने की मंजूरी दी थी। अब इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बैरकों का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। उम्मीद है कि अगले दो माह में निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिला जेल में बंदियों के रहने की क्षमता 420 की है, लेकिन यहां क्षमता से करीब डेढ़ गुना बंदी हैं। ऐसे में बंदियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जेल प्रशासन ने अतिरिक्त बैरक बनाए जाने की मांग की थी। करीब एक साल पहले शासन ने इसे स्वीकृत देते हुए बजट जारी कर दिया। करीब छह माह पहले जेल में अतिरिक्त दो बैरक कर निर्माण शुरू हो गया। अब कार्य अंतिम चरण में है।
जेल अधीक्षक अजीतेश कुमार ने बताया कि अगले दो माह में बैरक बनकर तैयार हो जाएगी। यह दावा कार्यदायी संस्था कर रही है। वर्तमान में यहां 663 बंदी हैं। उन्होंने बताया कि एक बैरक में 30 बंदी रखे जाने का निर्देश है। उन्होंने बताया कि दो बैरक में 60 बंदी अलग हो जाएंगे, इसका प्रभाव जिले के हर बैरक पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में जेल की व्यवस्था
जेल की क्षमता 420 बंदी
निर्माण के बाद क्षमता बढ़कर होगी 480 बंदी
जेल में बंदियों की संख्या 663 है, इसमें महिलाएं भी शामिल
दो नए बैरक बनने से कम होंगे 60 बंदी
2.44 करोड़ से बन रहा बैरक

80 फीसदी निर्माण, दो माह में होगा पूरा
अभी जेल में हैं 14 बैरक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें