फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भड़काऊ पोस्ट डालने में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
Two arrested for posting provocative posts regarding citizenship amendment law - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर (कौशाम्बी)। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर व्हाट्सएप पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में कोखराज पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर चलान किया। पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर की। चेताया गया कि कानून को लेकर किसी तरह की भ्रामक बातें प्रचारित की गईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अफसर लोगों के बीच अमन और भाईचारा स्थापित रखने की अपील कर रहे हैं। फेसबुक व व्हाट्सएप ग्रुप में किसी तरह की आपत्तिजनक बातें नहीं लिखने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी भरवारी कस्बे के पुरानी बाजार निवासी इब्राहिम पुत्र इफ्तेखार व सिहोरी गांव के मो. हामिद पुत्र इब्राहिम ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तमाम भ्रामक बातें व्हाट्स एप ग्रुप में प्रचारित कीं। इसकी जानकारी होने पर एसपी अभिनंदन ने कोखराज पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोनों का चालान न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें