फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Dec 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। पुरामुफ्ती के असरौली गांव के युवक इब्ने अहमद उर्फ बच्चा की हत्या के आरोपी दो सगे भाइयों को बुधवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जमीन विवाद में गांव के ही अधेड़ ने अपने चार बेटों के साथ मिलकर इस युवक की सोमवार को लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। एसओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी धरपकड़ का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि असरौली गांव के इब्ने अहमद की जमीन सड़क किनारे है। उसके घरवालों की मानें तो गांव के ही रहने वाले माशूक अहमद ने इस जमीन पर कब्जा कर रखा है। साल से जमीन कब्जे का यह विवाद दोनों परिवारों में चल रहा है। इसी रंजिश को लेकर सोमवार की शाम जब इब्ने अहमद अपने भतीजे के साथ फसल की सिंचाई करके घर लौट रहा था, तभी विपक्षियों ने लाठी-डंडे से उसके ऊपर हमला कर दिया है। भतीजा तो मौके से भागकर अपनी जान बचा ली थी। पर, हमलावरों ने इब्ने अहमद की पीट-पीटकर जान ले ली थी।

 इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुरामुफ्ती कोतवाली में माशूक अहमद और उसके चार बेटों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से ही हत्या के सभी आरोपी फरार थे। बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शाह फैसल और शाह फहत को दबिश देकर धर दबोचा। एसओ रामेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें