फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चायल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Wed, 27 Aug 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली इलाके में काम दिलाने के बहाने महिला को चायल कस्बा लाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के धूमनगंज कोतवाली इलाके की एक महिला मुंडेरा मंडी में काम कर परिवार का गुजारा करती है। आरोप है कि पखवाड़े भर पहले पिपरी के चायल इलाके के तीन युवक उसे काम दिलाने के बहाने कार से अपनी गोशाला में ले गए थे। आरोप है कि तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता।
जानकारी पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को चायल चौकी बुलाया लेकिन छोड़ दिया। सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह अखबार के माध्यम से मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सीओ अभिषेक सिंह का कहना है कि मामले में चौकी प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर राहुल यादव और दीपक सोनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। युवती की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें