फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चोरी के कंटेनर ट्रक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज थाना पुलिस ने चोरी के कंटेनर ट्रक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कसिया क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर ककोढ़ा मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोकने का प्रयास किया गया। चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

एसपी सत्यनारायण ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान मो. अतीक और सनी गौतम के रूप में की गई है। दोनों निवासी शांति नगर, अजुहा थाना सैनी के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में मो. अतीक ने बताया कि उसके नाम का कंटेनर पहले से मिर्जापुर के अदलहाट थाने में सीज है। इसके बाद चोरी के कंटेनर पर उसी वाहन की फर्जी नंबर प्लेट लगा दी गई और चेसिस नंबर भी बदल दिया गया।
सत्यापन में पता चला कि बरामद कंटेनर चोरी का है और मो. अतीक मिर्जापुर के अदलहाट थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित गैंग लीडर भी है। पुलिस ने चोरी का कंटेनर बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें