फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी नलकूप उपभोक्ताओं के मंसूबों पर फिरा पानी

Tue, 10 Oct 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
स्टोर से ट्रांसफार्मर मिलने की आस लगाए बैठे निजी नलकूप के उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर एक बार फिर से पानी फिर गया है। उपभोक्ताओं के लिए 25 ट्रांसफार्मरों की खेप शनिवार को स्टोर में आई तो उनमें आशा की किरण फूटी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आए ट्रांसफार्मरों को वर्कशॉप के हवाले कर दिया गया। इससे एक बार फिर निजी नलकूप के उपभोक्ताओं में मायूसी छा गई है।
विज्ञापन


जिले के लगभग 161 निजी नलकूप उपभोक्ता मंझनपुर स्टोर से ट्रांसफार्मर मिलने की राह देख रहे हैं। तीन माह पूर्व स्टोर में पंजीयन कराने के लिए इन उपभोक्ताओं द्वारा लगातार स्टोर का चक्कर काटा जा रहा है। पखवारे भर पहले लगभग सौ ट्रांसफार्मरों की खेप स्टोर में पहुंची तो किसान ट्रांसफार्मर लेने के लिए चक्कर काटने लगे। जब उन्हें पता चला कि इन ट्रांसफार्मरों को निजी नलकूप स्वामियों को न देकर पं. दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना अंतर्गत बांटा जाएगा तो उनमें मायूसी छा गई।

आश्वासन दिया गया कि जल्द ही निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए ट्रांसफार्मर की खेप आ रही है। शनिवार को निजी नलकूपों के लिए 25 ट्रांसफार्मरों की खेप आई। स्टोर के जिम्मेदारों ने उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर फोन कर उन्हें ट्रांसफार्मर ले जाने की सूचना दी। सोमवार को उपभोक्ता ट्रांसफार्मर लेने पहुंचे तो उन्हें पता चला उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आए 25 ट्रांसफार्मर वर्कशॉप को दे दिए गए हैं। इन ट्रांसफार्मरों को गांवों व निजी नलकूपों के फुंके ट्रांसफार्मरों की जगह लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद जो ट्रांसफार्मर आएंगे उन्हें निजी नलकूपों के उपभोक्ताओं को वितरित किया जाएगा। जिम्मेदारों के इस फैसले से निजी नलकूपों के स्वामियों के हाथ एक बार फिर से मायूसी हाथ लगी। सोमवार को ट्रांसफार्मर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं को मायूस लौटना पड़ा।

 
तीन माह बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं दे रहा विभाग
निजी नलकूप के 161 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनक पंप ट्रांसफार्मर के अभाव में चालू नहीं हो पा रहे हैं। विभाग में कनेक्शन व सामान का पैसा जमा करने के बाद उपभोक्ता तीन माह से ट्रांसफार्मर सहित अन्य सामान पाने के लिए स्टोर का चक्कर काट रहे हैं। इन उपभोक्ताओं को स्टोर से आश्वासन के सिवा सामान के नाम पर कुछ भी नहीं मिल रहा है। सोमवार को ट्रांसफार्मर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं में हाय तौबा मची है।

 
वर्कशॉप में ट्रांसफार्मरों की पेंडेंसी अधिक होने की वजह से ऐसा किया गया है। जल्द ही ट्रांसफार्मरों की खेप स्टोर भेजकर निजी नलकूपों को ऊर्जीकृत कराया जाएगा। रबी के पलेवा से पहले नए नलकूपों को ऊर्जीकृत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

अश्वनी कुमार श्रीवास्तव
मुख्य अभियंता
इलाहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें