फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनेगा क्षयरोग चिकित्सालय

Fri, 12 Dec 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। क्षयरोग के इलाज के लिए अब कौशाम्बी के लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। क्षयरोग चिकित्सालय की बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी राजमणि यादव ने नींवपूजन करके इसकीआधारशिला रखी। डीएम ने कार्यदायी संस्था के अफसरों को सालभर में भवन तैयार कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया है, ताकि क्षयरोग के इलाज के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन


92.94 लाख रुपये की लागत से क्षयरोग चिकित्सालय का निर्माण प्रस्तावित था। अस्पताल के निर्माण के लिए मंझनपुर-सिराथू रोड़ स्थित परिवहन कार्यालय के समीप जमीन अधिगृहीत की गई थी। जिलाधिकारी राजमणि यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर बृृहस्पतिवार को क्षयरोग चिकित्सालय की आधारशिला रखी।

इसमें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार मिश्रा ने कहा कि क्षयरोग के इलाज के लिए अब दोआबा के लोगों को दिक्कतों से नहीं जूझना होगा। भवन निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद अस्पताल में आधुनिक मशीनों को लगाकर लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अफसरों को सालभर में निर्माण कार्य पूरा करके भवन हैंडओवर करने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि संस्था को 37.50 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएल जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यूबी सिंह, डॉ. एसएन मिश्रा, कृष्णजीत शुक्ला, डीआर सिंह, डीपीएम प्रभुनाथ, ग्राम प्रधान उदितनारायण वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें