चायल (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ मंगलवार रात पड़ोस के एक युवक ने घर में घुसकर दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
पूरामुफ्ती इलाके की एक किशोरी ने बताया कि मंगलवार रात वह छत पर सो रही थी। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस को एक युवक दीवार घर में आ गया और दुराचार का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने पिटाई कर दी। शोर मचाने पर कहीं भी शिकातय करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। सुबह पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।