फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलगोड़ी गांव में परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश

Mon, 18 Mar 2019 12:10 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। पिपरी के तिलगोड़ी गांव में दबंग पड़ोसी ने एक घर में आग लगा दी। गनीमत रही कि तपिश से घर के अंदर सो रहे लोगों की नींद खुल गई। सभी शोर मचाते हुए बाहर भागे। आग बुझाने से पहले गृहस्थी राख हो चुकी थी। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दिया है।
विज्ञापन


तिलगोड़ी गांव निवासी राजकली पत्नी नत्थू लाल ने पिपरी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पड़ोसी उसके परिवार से रंजिश रखता है। शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी घर में आया और आग लगा दिया। आग की तपिश से नींद खुल गई। सभी लोग बाहर भागे। शोर पर तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। आग बुझाया। इससे पहले गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो चुका था। कोतवाल राकेश तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोप की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें