फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की चपेट में आकर ट्रक के खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के सरसवां के समीप सोमवार रात बेकाबू वाहन की चपेट में आकर ट्रक के खलासी की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने का आरोपी वाहन चालक गाड़ी सहित भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के धमसेड़ा गांव निवासी सुरेश चंद्र केसरवानी (40) पुत्र स्व. भइयालाल ट्रक पर खलासी का काम करता था। सोमवार रात वह ट्रक से कहीं बालू उतारने के लिए जा रहा था। रात करीब 12 बजे सरसवां गांव के समीप ट्रक पहुंचा तो सुरेश शौच के लिए नीचे उतरा। वह शौच के लिए सड़क पार कर दूसरी तरफ चला गया।
वापस लौटते समय उसे किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी सुरेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेश अपने पीछे पत्नी दो बेटी व एक बेटे का परिवार छोड़ गया है। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को शव का धमसेड़ा गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर
सैनी कोतवाली क्षेत्र के चतुरीपुर गांव के समीप मंगलवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कड़ा के ख्वाजकीमई निवासी बुधराज (32) व उसकी पत्नी उमा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने दंपती को जख्मी देखा तो मौके पर पहुंचे। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ट्रक से टकराने के बाद पलटी बोलेरो, टला बड़ा हादसा
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर कानपुर से प्रयागराज जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसकी वजह से ट्रक के पीछे आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटी बोलेरो सड़क की दूसरी लेन पर जाकर सामने से आ रहे एक वाहन से टकरा गई। घटना में फिलहाल किसी को चोट नहीं आई है। जिस वाहन से बोलेरो अनियंत्रित होकर टकराई थी उसे शक्ति सिंह चला रहा था। उसने बताया कि प्रयागराज का एक परिवार उसके साथ शादी समारोह में जा रहा था। गाड़ी में 15 लोग सवार थे। गनीमत रही कि गाड़ी पलटी नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें