फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: यमुना में अवैध बालू खनन से बने गड्ढे में डूबने से हुई थी ट्रक खलासी की मौत

Mon, 25 Sep 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना में अवैध बालू खनन से बने गड्ढे में डूबने से हुई थी ट्रक खलासी की मौत
विज्ञापन

-कोर्ट के आदेश पर बालू ठेकेदार व ट्रक मालिक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

सरायअकिल कोतवाली के भखंदा यमुना घाट पर चार महीने पहले हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली के भखंदा यमुना घाट पर चार माह पहले हुई ट्रक खलासी की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। अदालत के आदेश व मृतक के भाई की तहरीर पर शनिवार रात पुलिस ने बालू ठेकेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायबरेली के सलौन निवासी मोनू सोनकर का कहना है कि उसका भाई अंकित एक ट्रक में खलासी का काम करता था। 23 मई को वह बालू लेने के लिए चालक के साथ सरायअकिल के भखंदा यमुना घाट पर आया था। ट्रक खड़ी करने के बाद अंकित यमुना में नहाने लगा। इस दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। मोनू का आरोप है कि उसका भाई अंकित जिस स्थान पर नदी में डूबा था वहां पर पट्टाधारक विनोद कुमार राय ने पोकलैंड से बालू की निकासी कराई थी। इससे नदी में करीब 20 फिट गहरा गड्ढ़ा हो गया था। अंकित के मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंचकर उसने विरोध करते हुए मामले की शिकायत सरायअकिल कोतवाली पुलिस से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने मोनू ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। शनिवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर बालू ठेकेदार विनोद कुमार राय के साथ ट्रक मालिक आदिल व ड्राइवर चंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन



बुजुर्ग महिला को पीटा, केस
सरायअकिल। चौपुरवा निवासी अनिल कंजर ने बताया कि रविवार की सुबह 11 बजे उसकी मां बिट्टी देवी भतीजे अरविंद को लेकर करन चौराहा दवा लेने जा रही थी। इस दौरान रास्ते में पड़ोसी अभिषेक व साहिल ने उन्हें रोक कर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर भतीजे अरविंद को अभिषेक ने लाठी डंडा से दोनों की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन


खेत में मवेशी घुसने का विरोध करने पर महिला से अभद्रता
सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बताया कि पड़ोसी उसके खेत में मवेशियों से फसल चरा रहे थे। विरोध करने पर दबंगों ने उसके साथ मारपीट और अभद्रता की। पिटाई से जख्मी महिला को इलाज के लिए नजदीक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। शनिवार को पीड़िता ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें