फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पत्नी व उसके प्रेमी की हरकतों से परेशान होकर शैलेंद्र ने की थी खुदकुशी

Thu, 08 Jun 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी व उसके प्रेमी की हरकतों से परेशान होकर शैलेंद्र ने की थी खुदकुशी
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली पत्नी व उसके प्रेमी समेत तीन पर मुकदमा
- सरायअकिल के अमवां गांव में 30 मई को हुई युवक की मौत मामले में आया नया मोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। अमवा गांव में 30 मई को हुई युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की मां ने बहू व उसके प्रेमी समेत तीन पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को एसपी के निर्देश पर सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। अमवां निवासी देवली देवी पत्नी परशुराम ने बताया कि उसकी बहू सरिता देवी का मोहल्ले के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जानकारी होने पर उसके बेटे शैलेंद्र ने विरोध किया। इसके बाद भी बहू की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। प्रेम में बाधा बनने पर बहू ने प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर उसके बेटे (अपने पति) को प्रताड़ित करने लगी। पत्नी के प्रेमी की यातना व धमकी से परेशान होकर 30 मई को शैलेंद्र ने खुदकुशी कर ली। बेटे की मौत से आहत मां ने दूसरे दिन मामले की नामजद तहरीर सरायअकिल कोतवाली में दी। आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। इस पर सोमवार को पीड़ित मां ने एसपी से मिलकर घटना की शिकायत की। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी बहू, उसके प्रेमी प्रमोद कुमार व मददगार विनोद कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें