फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आर्थिक तंगी से परेशान होकर फल व्यापारी ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 25 Sep 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भरवारी कस्बे में राहुल केसरवानी की मौत के बाद घटना की छानबीन करती पुलिस।  संवाद
विज्ञापन
गौरा रोड निवासी एक व्यापारी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर मंगलवार दोपहर घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक सीमेंट सरिया के व्यापार में घाटा होने की वजह से वह काफी दिनों से तनाव में था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


भरवारी के गौरा रोड निवासी राहुल उर्फ संजीव केसरवानी (40) सीमेंट-सरिया के व्यापारी थे। पिता अशोक केसरवानी ने बताया कि राहुल ने 10 लाख रुपये बैंक से और कई लाख रुपये बाजार के व्यापारियों से कर्ज ले रखे थे। परिवार चलाने के लिए वह इधर बीच फल की दुकान लगाने लगा था। लेकिन इससे कर्ज अदा कर पाना संभव नहीं हो रहा था।
साहूकारों के तगादे से वह तनाव में रहता था। मंगलवार की दोपहर 3.30 बजे घर पर कोई नहीं था। इसी बीच आंगन की जाल में साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। थोड़ी ही देर में पहुंची पत्नी गुड़िया देवी पति को फंदे पर लटका देख चीखने चिल्लाने लगी। रोने-बिलखने पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

आननफानन राहुल को फंदे से उतारकर तसल्ली के लिए स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल की दो छोटी बेटियां प्रतिष्ठा और अजीविका हैं। घटना के बाद से पत्नी-बच्चों की रो-रोकर हालत खराब है। कोखराज इंस्पेक्टर दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें