फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तीन दिन में इस्तीफा नहीं देने पर ट्रामा सेंटर अधीक्षक को कार्रवाई की चेतावनी

Mon, 03 Feb 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
नरसिंहपुर कछुआ ​स्थित ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद
विज्ञापन
नेशनल हाईवे स्थित नरसिंहपुर कछुआ स्थित ट्रामा सेंटर का रविवार की दोपहर सीएमओ डाॅ. संजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. नीरज सिंह समेत कोई भी चिकित्सक व कर्मचारी नहीं मिले। अस्पताल में फैली अव्यवस्था से नाराज सीएमओ ने तीन दिन के भीतर इस्तीफा नहीं देने पर अधीक्षक को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के नरसिंहपुर कछुआ गांव स्थित ट्रामा सेंटर में अधीक्षक सहित चार डॉक्टरों की तैनाती की गई है। सीएमओ ने बताया प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के मद्देनजर हाईवे स्थित ट्रामा सेंटर को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। बार-बार चेतावनी के बावजूद अधीक्षक ही नहीं अन्य डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं है। इसकी पुष्टि रविवार को औचक निरीक्षण में हुई है।
सीएमओ डॉ. संजय के मुताबिक अधीक्षक की लापरवाही का ही नतीजा है कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं रहते हैं। रविवार की दोपहर 2:10 पर वह निरीक्षण करने अस्पताल पहुंचे तो स्टाफ नर्स संजू व कर्मचारी मनीष कुमार के अलावा बाकी कोई डॉक्टर व कर्मचारी नहीं मिला। इस दौरान अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को कर्मचारी जिलाअस्पताल रेफर कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया एक सप्ताह पहले डिप्टी सीएमओ संजय चंद्रा ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया था। उस वक्त भी अधीक्षक व डॉक्टर नहीं मिले थे। जिस पर अधीक्षक को चेतावनी देते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी अधीक्षक अस्पताल नहीं आ रहे हैं। इस वजह से हाईवे पर हो रहे हादसों के शिकार लोगों काे उपचार नहीं मिल पा रहा है।
-अधीक्षक से जवाब मांगते हुए तीन दिन के भीतर इस्तीफा देने को कहा गया है। अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। निर्देंशों का पालन करने वालों के खिलाफ विभागीय ही नहीं, कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।-डॉ. संजय कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें