मंझनपुर। सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों में कौशाम्बी जिले ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। शनिवार को जिले के उपसंभागीय परिवहन अधिकारी शंकर जी सिंह को परिवहन मंत्री अशोक कटियार लखनऊ में सम्मानित करेंगे।
दावा किया जा रहा है कि एआरटीओ शंकर जी सिंह ने सड़क हादसे रोकने के लिए निजी स्तर पर तमाम प्रयास किए हैं। यातायात नियमों की जागरूकता के लिए उन्होंने उप संभागीय परिवहन कार्यालय में ट्रैफिक पार्क का निर्माण कराया। ट्रैफिक गीत एवं ट्रैफिक बुक का प्रचार-प्रसार कराया। अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर हेलमेट एवं शीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। नतीजतन नवंबर 2018 से नवंबर 2019 के मध्य पिछले सालों के मुकाबले दस फीसदी हादसे कम हुए। सहायक परिवहन आयुक्त पीएस सत्यार्थी ने एआरटीओ को पत्र जारी कर बताया कि शनिवार को लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें परिवहन मंत्री उन्हें सम्मानित करेंगे।