फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर फुंका, 30 घरों की बत्ती गुल

Thu, 10 Jul 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
उपकेंद्र के लौंगावा गांव का ट्रांसफॉर्मर एक सप्ताह पहले फुंक गया था। इससे गांव के करीब 30 घरों की बत्ती गुल है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। ग्रामीणों ने बचाव के लिए ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा उपकेंद्र के लौंगावा गांव में 30 घरों के लिए लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर महीने भर पहले फुंक गया था। बिजली विभाग ने बदलकर दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाया था। लेकिन ओवरलोडिंग की वजह से हफ्ते भर पहले ट्रांसफॉर्मर फिर फुंक गया। बत्ती गुल होने से ग्रामीण उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के परेशान हैं।
गांव के शिवप्रकाश द्विवेदी,अवधेश द्विवेदी,नरेंद्र त्रिपाठी, साजन कुमार आदि ने बताया कि बिजली न होने से शाम होते ही आधे गांव की सड़कों और घरों में अंधेरा छा जाता है। बिजली के उपकरण भी शोपीस बने हैं। कई बार 63 केवीए ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की गई। लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। जेई जसवंत सिंह ने बताया कि पीआर बनाकर भेज दिया गया है। वर्कशॉप में ट्रांसफाॅर्मर की कमी के कारण एक-दो दिन का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें