फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों को बताई गईं अध्यापन की बारीकियां

Sat, 20 Jun 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर बीआरसी में चल रहे सैद्घांतिक प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को प्रशिक्षु शिक्षकों को अध्यापन की बारीकियां बताई गईं। प्रशिक्षकों ने उन्हें बताया कि खेल के बीच पढ़ाई का माहौल बनाकर कम समय में बच्चों को अधिक ज्ञान दिया जा सकता है।
विज्ञापन


बतादें कि मंझनपुर बीआरसी में 21 मई से सैद्घांतिक प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण आगामी तीन महीनों तक चलेगा। इसमें 110 प्रशिक्षु शिक्षक भाग ले रहे हैं। सभी शिक्षकों को प्रशिक्षकों के द्वारा अध्यापन की कामयाबी के तरीके बताए जा रहे हैं।इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षु शिक्षकों को तमामा जानकारियां दीं। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी डॉ अविनास सिंह ने प्रशिक्षुओं को बताया कि देश का भविष्य उन्हें ही संवारना है।

इसलिए अध्यापन के कार्य में वह किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतें। बताया कि बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। खेलकूद के दौरान बच्चों को पढ़ाया जाए तो उन्हें जल्दी समझ में आएगा और उनका शैक्षणिक विकास भी तेजी से होगा। इस मौके पर विनोद श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, चंदबली रैना, राजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें