फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से दाो की मौत

Sun, 25 Nov 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के भड़ेहरी निवासी दशरथ लाल(45) शुक्रवार की रात तकरीबन आठ बजे दावत खाने लुकिया गांव के लिए निकला था। वह भड़ेहरी गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार कर  रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस दौरान डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन से वह टकरा गया। हादसे में अधेड़ दशराथ लाल की मौत हो गई। सूचना मिलने के बावजूद सैनी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सारी रात शव रेलवे ट्रैक पर लावारिश की तरह पड़ा रहा। शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव  कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


वहीं भरवारी कस्बे के समीप शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के असवां गांव का सीताराम (75) मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। शनिवार सुबह वह मवेशी चराने गया था। भरवारी कस्बे के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें