फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वाहन स्टैंड बने सैनी चौराहे में जाम का झाम, राहगीर परेशान

विज्ञापन
सैनी चौराहे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
हाईवे का सैनी चौराहा वाहन स्टैंड बन गया है। ऐसे में लगने वाले जाम से राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। देवीगंज मार्ग की पटरी खोदकर काम बंद होने और कार्रवाई के बाद फ्लाईओवर के नीचे खड़े हो रहे ओवरलोड वाहन समस्या को और बढ़ा रहे हैं। कानपुर प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर चार से छह लेन सड़क का निर्माण करने के साथ जिले के 42 किलोमीटर हाईवे में अटसरांय, त्रिलोकपुर, सैनी, कमासिन, टेढ़ी-मेढ़ी, गुलामी पुर, ककोढा, कसिया कोखराज सहित 11 प्रमुख चौराहों में फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है। भैया संतोष सिंह क्षेत्राधिकारी सिराथू का कहना है कि सैनी चौराहे से अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्व में कार्रवाई की गई है। इसके बाद भी टैक्सी, ई रिक्शा सहित अन्य वाहन खड़े हो रहे हैं। और दुकानदारों द्वारा पटरी पर कब्जा किया गया है जिनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें