फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंछल पर हमले से व्यापारियों में गुस्सा

Sun, 07 Dec 2014 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद बनवारीलाल कंछल पर पेशी के दौरान हुए हमले से जिले भर के व्यापारियों में गुस्सा है। शनिवार को मंझनपुर में युवा व्यापार मंडल की हुई बैठक में लोगों ने हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कार्रवाई में अनदेखी पर कारोबारियों ने प्रदेशभर में हड़ताल और आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

युवा व्यापार मंडल की शनिवार को मंझनपुर में बैठक हुई। इसमें व्यापारी कंछल पर शुक्रवार को पेशी के दौरान लखनऊ में हुए हमले को बर्बरता की संज्ञा दी गई। युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजू वर्मा ने कहा कि लखनऊ में वकीलों ने जो घटना की है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।
उन्होंने कहा कि न्याय के मंदिर परिसर में जिस तरह से हुआ और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे। यह प्रदेश की कानून-व्यवस्था की बानगी है। उन्होंने हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। व्यापार युवा मोर्चा के मंझनपुर नगर अध्यक्ष अंशुल केसरवानी ने कहा कि भीड़भरे इलाके में दिनदहाड़े हुई घटना कानून का माखौल उड़ाने वाली वारदात है।
विज्ञापन

कहा कि जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी होनी चाहिए, वरना व्यापारी आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। व्यापारी नेता राजेश विश्वकर्मा ने भी घटना की भर्त्सना करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि इसमें तनिक भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि हमलावर नहीं गिरफ्तार किए गए, तो पूरे प्रदेश में बाजारबंदी और हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर राजीव केसरवानी, सुमित केसरवानी, बच्चालाल मोदनवाल, अर्जुन केसरवानी, राधेश्याम केसरी, रानू, राहुल केसरवानी, रमेशचंद्र केसरवानी, शिवम केसरवानी, अंकुर केसरवानी, मयंक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें