करारी नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष के साथ बैठक करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी
नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को व्यापार मंडल की बैठक चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर व्यापारियों ने दुकानों के सामने से ई रिक्सा हटवाने व आने वाले त्योहारों पर विशेष साफ-सफाई करवाने आदि की मांग की। चेयरमैन ने सभी मांगों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील मोदनवाल ने कहा कि कस्बे में प्रतिदिन व्यापारियों की दुकान के सामने ही ई रिक्शा चालक वाहन खड़ा कर सवारी भरते हैं। इससे आए दिन चौराहे समेत बाजार आदि स्थानों में जाम लग जाता है। इससे व्यापारियों को व्यवसाय करने में काफी समस्या होती है।
नगर पंचायत अध्यक्ष शमशाद अहमद ने कहा कि स्थानीय व यातायात पुलिस की मदद से कस्बे ई-रिक्सा चालकों को निर्धारित स्थानों पर खड़ा कराने का प्रयास किया जाएगा। न मानने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
शवदाह के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने सफाई नायकों को निर्देशित किया कि अपने-अपने वार्ड में सफाई कर्मियों को लेकर प्रतिदिन सफाई के साथ दवाओं का छिड़काव व फागिंग भी कराएं। अच्छा काम करने वाले सफाई कर्मियों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संजय जायसवाल, विपिन केसरवानी, रोहित गुप्ता, कपिल जायसवाल, अतर सिंह आदि रहे।