फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: व्यापारी ही देश के भाग्य विधाता, मान-सम्मान पर नहीं आने देंगे आंच

Sun, 18 Jun 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने व्यापारियों में जोश भर और एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष कविता पासी ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने व्यापारियों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर व्यापारी एकजुट रहें तो कोई भी उनका उत्पीड़न करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा।
व्यापारी ही देश के भाग्य विधाता हैं। इनके मान सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार व्यापारियों के उत्थान एवं उन्हें व्यापार के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन

सांसद विनोद कुमार सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यापारियों के लिए सोच दूरदर्शी है। व्यापारियों के सम्मान को कायम रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता, लाल बहादुर चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, मंझनपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र फ़ौजी, हर्ष केसरवानी, आशीष कुमार, रमेश चंद्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें