फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारियों, मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
election - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के चौथे दिन पीठासीन अधिकारियों, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान कार्मिकों को पोलिंग पार्टी वाइज प्रशिक्षण दिया गया। इसमें डीएम/डीईओ मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि मतदान के दिन कर्मचारियों की कुशलता, तनमयता एवं गम्भीरता ही सबसे महत्वपूर्ण होगी। लिहाजा मतदान कार्मिकों को ईवीएम मशीनों के संचालन के सम्बंध में ठीक ढंग से जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। 
विज्ञापन


मास्टर ट्रेनर राकेश सिंह, शुभेन्दु सिह, विकास पांडेय एवं दिलीप कुमार वर्मा द्वारा पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कार्मिको को ईवीएम, वीवीपैट मशीनों के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कार्यों के बारे में बारीकी से जानकारियां दी। मॉकपोल, चैलेंज वोट, टेंडर वोट, ईडीसी वोट की प्रक्रिया के बारे में भी समझाया गया। इस अवसर पर सीडीओ इन्द्रसेन सिंंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज, डीआईओएस सत्येन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी के अलावा मतदान कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें